भाजपा के 56 और बागी कार्यकर्ता 6 साल के लिए निष्कासित

प्रयागराज : पंचायत चुनाव में किरकिरी का कारण बन रहे यमुनापार के 25, गंगापार के 30 और महानगर के एक कुल 56 और बागी कार्यकर्ताओं को भाजपा ने रविवार को छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने भगवतपुर ब्लॉक के वार्ड नंबर 48 से जिला पंचायत सदस्य चुनाव के अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लड़ने पर भाजपा सदर मंडल के पिछड़ा मोर्चा के अध्यक्ष अनिल कुशवाहा को 6 वर्षों के लिए निष्कासित किया।

यमुनापार जिलाध्यक्ष विभवनाथ भारती ने रविवार को वार्ड 54 करछना तृतीय से राजेश पटेल, वार्ड 67 मेजा प्रथम से सर्वेश चंद्र ऊर्फ बाबा तिवारी, वार्ड 69 मेजा तृतीय से अनूप शुक्ला, लक्ष्मी भूषण ऊर्फ रंजय मिश्रा, वार्ड 72 ऊरुवा द्वितीय श्यामराज यादव, वार्ड 73 ऊरुवा तृतीय से बन्दना द्विवेदी, श्यामनारायण द्विवेदी, वार्ड 74 ऊरुवा चतुर्थ से सरिता मिश्रा, प्रिंस मिश्रा, वार्ड 79 कोंराव प्रथम से रंजना देवी को बाहर किया गया है।

वार्ड 80 कोंराव द्वितीय से कृष्ण मुरारी ऊर्फ शशि, रंजना तिवारी, अरविन्द तिवारी, राम अवध कुशवाहा, वार्ड 81 कोंराव तृतीय से सुधा द्विवेदी, मेनका, अनुराग शुक्ला, कुमारी पूजा मिश्रा, वार्ड 82 चतुर्थ से रघुनन्दन, अरून कुमार, वार्ड 83 कोरावं पंचम से मालती, महेन्द्र मिश्रा, अंजना पांडेय, वार्ड 84 कोंराव षष्ठम से अरूण चतुर्वेदी, अखंड पांडेय, संतरा देवी आदि की प्राथमिक सदस्यता पार्टी ने 6 वर्ष के लिए निलंबित कर दी है।

जिलाध्यक्ष गंगापार अश्विनी कुमार द्विवेदी ने धनुपुर वार्ड 7 के अरुण कुमार मौर्य, वार्ड 8 से अरुण कुमार यादव, वार्ड 9 चिन्तामणि बिंद व अनिल शाहू, हंडिया वार्ड 11 से अशोक चौरसिया व आनंद कुमार मिश्र, वार्ड 12 सुल्तान सिंह, वार्ड 13 दीपक पाराशर, सैदाबाद वार्ड 16 कमलेश बिंद, वार्ड 18 से मनेन्द्र त्रिपाठी व सुधीर मौर्य को बाहर किया।

बहादुरपुर वार्ड 21 से गोपीनाथ स्वर्णकार, विनोद बिंद, मानवेन्द्र सिंह जेलर, अमन मिश्र, मनु मिश्र, रजनीश प्रजापति व आशीष गिरी, वार्ड 27 से संकठा प्रसाद पटेल, राजेश पाल व राहुल चौधरी, सोरांव वार्ड 35 से अमरेन्द्र पासी, मऊआइमा वार्ड 36 से विजय मौर्य, वार्ड 37 से शंभू पटेल व शशांक मिश्र, वार्ड 39 से अमर बहादुर फौजी, होलागढ़ वार्ड 41 से सुमन मिश्रा व बद्री प्रसाद पाल, श्रृंग्वेरपुर वार्ड 44 से तीरथ पाल, वार्ड 45 से विनोद ओझा व शिव विशाल तिवारी को निष्कासित किया गया है।

SHARE

Milan Tomic

Hi. I’m Designer of Blog Magic. I’m CEO/Founder of ThemeXpose. I’m Creative Art Director, Web Designer, UI/UX Designer, Interaction Designer, Industrial Designer, Web Developer, Business Enthusiast, StartUp Enthusiast, Speaker, Writer and Photographer. Inspired to make things looks better.

  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 Comments:

Post a Comment